चंडीगढ़, 18 मई 2026: माहिलपुर पुलिस ने चोरी की 7 मोटरसाइकिलों और एक एक्टिवा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमन दीप कौर के अनुसार पुलिस पार्टी गांव टूटोमजारा में मुस्तैद थी। तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि साहिल उर्फ शालू पुत्र बिक्रमजीत, विवेक कुमार उर्फ बब्बू पुत्र मनोज कुमार, वंश कुमार पुत्र मनोज कुमार (सभी गांव बिल्डों, थाना गढ़शंकर) और हरिंदर सुमन उर्फ इंदर पुत्र निर्मल दास (वार्ड नंबर 13, मोहल्ला जोड़ियां, थाना गढ़शंकर) चोरी की मोटरसाइकिलों पर घूम रहे हैं।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन सभी चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में इनके पास से चोरी की 7 मोटरसाइकिलें और 1 एक्टिवा बरामद हुईं।
यह भी देखें: मंडी नगर निगम चुनाव: विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा को बताया जन-विरोधी

More Stories
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में कल से चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी AAP, घर-घर जाएंगे मान