चंडीगढ़, 26 मई : पंजाब में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है, लेकिन इस बार पंजाब में मौसम ने पारंपरिक गर्मी की बजाय थोड़ी राहत दी है और लू का कोई अलर्ट नहीं है। आज यानी सोमवार को भी राज्य में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है और 29 मई तक लू की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
हालांकि, कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां बारिश या हल्की आंधी की चेतावनी दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिसे इस गर्मी के मौसम में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। हिमाचल की सीमा से लगते जिलों (जैसे गुरदासपुर, होशियारपुर आदि) में अगले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम पंजाब के जिलों जैसे (फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फरीदकोट, मनसा, संगरूर) में कोई चेतावनी नहीं है।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/the-mountains-of-gulmarg-are-once-again-buzzing-with-tourists/

More Stories
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के हार्ट आर्टरी में मिला ब्लॉकेज, जयपुर में हुआ सफल इलाज
अमृतसर में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस की छापेमारी, एक महिला गिरफ्तार
बटाला के सरूप वाली गांव में पुलिस पर फायरिंग, बदमाश के पैर में गोली लगी