देहरादून, 08 अगस्त 2026: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की उत्तराखंड में जमीन खरीदने की इच्छा अब पूरी हो सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंत की अपील पर जवाब देते हुए कहा कि वे उत्तराखंड के बेटे हैं और सरकार उन्हें हरसंभव मदद करेगी।
इससे पहले पंत ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर लिखा था कि वे पिछले तीन साल से जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब तक सफल नहीं हो सके। पंत फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने 23.84 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भरा था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो भी उत्तराखंड आना चाहता है उसका स्वागत है। पंत हमारे राज्य के हैं। उन्होंने क्रिकेट में देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अधिकारी उनसे बात करेंगे और जरूरत पड़ी तो हरसंभव सहायता दी जाएगी।
ये भी देखें: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का फैसला

More Stories
सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने दिल्ली के सभी इमारतों की जांच के दिए आदेश
नीतीश मिश्रा ने बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
यूपी सरकार ने बेंगलुरु में इंडस्ट्री कनेक्ट में दो एमओयू पर किए हस्ताक्षर, युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी