बदरीनाथ, 07 अगस्त 2026: उत्तराखंड में बीती रात से हो रही मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। चारधाम यात्रा मार्ग मलबा आने से बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। शुक्रवार को केदारनाथ राजमार्ग सुचारू रहा। वहीं बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग भूस्खलन से बाधित हैं। शहरी क्षेत्रों में जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी है। गंगा, यमुना, अलकनंदा, मंदाकिनी, टौंस, गोमती और सरयू नदियां उफान पर हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली व पेयजल लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली और बागेश्वर में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यात्रियों को मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। पिथौरागढ़ की तहसील तेजम में हल्की वर्षा हो रही है।
बदरीनाथ हाईवे कालेश्वर में मलबा आने से मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेलगुगाड़, नालूपानी और गंगनानी के पास मलबा आने से मार्ग बंद है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्बिल और स्यानाचट्टी के पास मलबा आने से मार्ग बंद है। मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही जारी है।
यह भी देखें: Haryana Weather: हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

More Stories
NEET पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा दावा, NTA एक्सपर्ट्स ने सवाल याद कर लीक किए
JPSC-JSSC विवाद: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- सरकार छात्रों से बातचीत को तैयार
पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ की बैठक, परिसीमन बिल पर पर्याप्त समर्थन के दिए संकेत