August 14, 2026

हमीरपुर में सीएम सुक्खू ने 35 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

Electric Buses

हमीरपुर, 13 अगस्त 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अपने गृह जिला हमीरपुर के दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर बस स्टैंड से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की 35 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में HRTC के बेड़े में 1000 नई बसें शामिल की जाएंगी। सीएम ने बताया कि 200 हाइड्रोजन बसें चलाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य HRTC को मजबूत करने के साथ-साथ उसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार अब तक निगम के लिए 297 इलेक्ट्रिक बसें खरीद चुकी है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की लागत करीब 38 रुपये प्रति किलोमीटर आती है, जबकि डीजल बसों को चलाने में करीब 70 से 75 रुपये प्रति किलोमीटर खर्च होता है।

ऐसे में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने से HRTC के रोजाना के परिचालन खर्च में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषण कम करने के साथ हिमाचल में पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने में भी मदद करेंगी।

यह भी देखें: 18 जून को चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर लिया गया फैसला