चंडीगढ़, 14 जुलाई 2026: सराफा बाजार में चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक और शातिर चोरी का मामला सामने आया है। एक महिला ने खरीददारी के बहाने दुकानदार को अपनी बातों में उलझाया और नजर चूकते ही गहने गायब कर दिए।
मंगलवार दोपहर को सराफा बाजार स्थित मनमोहन ज्वैलर्स में यह घटना हुई। महिला ने दुकान में घुसते ही सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा। दुकानदार जैसे-जैसे गहने निकालकर उसके सामने रखता, वह उन्हें रिजेक्ट करने का नाटक करती और महंगे डिजाइन दिखाने का दबाव बनाती रही।
महिला फोटो क्लिक करके किसी को भेजने का बहाना भी बनाती रही। जब दुकानदार दूसरा डिब्बा लाने के लिए पीछे मुड़ा, उसी पल महिला ने फुर्ती दिखाई। उसने काउंटर पर रखे बॉक्स से एक कीमती रिंग निकालकर अपने पर्स में डाल ली।
थोड़ी देर बाद महिला ने सामान्य व्यवहार करते हुए कहा कि डिजाइन पसंद नहीं आए, वह बाद में आएगी। महिला के जाने के बाद जब स्टॉक चेक किया गया तो गहना गायब था।
दुकान मालिक ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक की तो सब हैरान रह गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे महिला ने सेल्समैन की पीठ घूमते ही चोरी की।
दुकानदारों ने तुरंत सराफा बाजार एसोसिएशन और थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूछताछ जारी, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

More Stories
Punjab: मोरिंडा थाने का ASI अवतार सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार
तलवंडी साबो में चिट्टे की ओवरडोज से 25 वर्षीय युवक की मौत
17 जुलाई को पंजाब के चार रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी