April 20, 2026

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर ने किया संन्यास का ऐलान?

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर ने...

न्यूयॉर्क, 20 अप्रैल: Brock Lesnar, जिन्हें WWE में ‘द बीस्ट इनकार्नेट’ के नाम से जाना जाता है, के रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में Oba Femi के खिलाफ मिली हार के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह अपने रेसलिंग करियर को अलविदा कह सकते हैं।

इस मुकाबले में Oba Femi ने पहले लेसनर के मशहूर ‘F5’ मूव को झेला और फिर ‘चोकस्लैम’ और अपने खतरनाक ‘फॉल फ्रॉम ग्रेस’ मूव से उन्हें पिन कर दिया। मैच खत्म होने के बाद Brock Lesnar का व्यवहार काफी भावुक नजर आया। उन्होंने धीरे-धीरे उठकर अपने दस्ताने और बूट्स रिंग के बीच में रख दिए, रिंग मैट को चूमा और अपने मैनेजर Paul Heyman को गले लगाया।

रिटायरमेंट का संकेत?

रेसलिंग की दुनिया में यह परंपरा मानी जाती है कि जब कोई रेसलर अपना इन-रिंग गियर रिंग में छोड़ देता है, तो इसे उसके रिटायरमेंट का संकेत माना जाता है। हाल ही में WrestleMania 42 के दौरान भी लेसनर के चेहरे पर भावनाएं साफ दिखाई दीं, जिससे उनके संन्यास की अटकलों को और बल मिला है

WWE के दिग्गज Kurt Angle ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “लव यू, मेरे भाई। तुम्हारे जैसा कोई नहीं होगा। रिटायरमेंट का आनंद लो, ब्रॉक।”