गुरुग्राम, 5 जून 2026: साइबर सिटी गुरुग्राम में जालसाजों ने एक 76 वर्षीय महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 1 करोड़ 65 लाख 80 हजार रुपये ठग लिए।
पीड़िता किरण अस्थाना सेक्टर-56 की जलवायु विहार सोसाइटी में रहती हैं। जालसाजों ने 16 फरवरी को व्हाट्सएप पर संपर्क किया और खुद को कानून प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताया। उन्होंने महिला को धनशोधन और ड्रग तस्करी जैसे गंभीर मामलों में फंसाने का डर दिखाया।
ठगों ने महिला को अमेरिका की सिग्नल ऐप डाउनलोड करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद वे लगातार वीडियो और वॉयस कॉल के जरिए उन पर नजर रखने लगे। जालसाजों ने उन्हें बताया कि वे डिजिटल अरेस्ट के तहत जांच के घेरे में हैं।
इस डर के कारण महिला लगभग तीन महीने तक (16 फरवरी से 25 मई तक) जालसाजों की हर बात मानती रहीं। उन्होंने अपने दो बैंक खातों से नौ बार में कुल 1 करोड़ 65 लाख 80 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।
महिला की शिकायत पर साइबर थाना पूर्व में 31 मई को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पैसे ट्रांसफर किए गए सभी खातों की जानकारी जुटाकर उन्हें सीज करवा दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।
यह भी देखें: लुधियाना के कारोबारी से 7 करोड़ की ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी में आरोपी गिरफ्तार

More Stories
हरियाणा के आम अब वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य – नायब सिंह सैनी
गो-तस्करों से मुड़ते हुए शहीद हुए एसआई मुकेश फोगाट को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
हिसार को जाम मुक्त और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में गठित कमेटी की बैठक आयोजित