मुंबई, 12 नवम्बर : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अभिनेता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने इस समाचार एजेंसी को बताया कि परिवार ने धर्म जी को घर ले जाने का फैसला किया है। उनका बाकी इलाज वहीं जारी रहेगा। 89 वर्षीय अभिनेता पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और अस्पताल आते-जाते रहे हैं। डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा, “धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। परिवार द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार, उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा।”
यह भी देखें : ये कंटेस्टेंट जीतेगा बिग बॉस 19, अचानक पॉपुलैरिटी लिस्ट में बना नंबर वन!

More Stories
‘बुलेटप्रूफ केबिन भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे’, अमिताभ और अभिषेक बच्चन को मिली जान से मारने की धमकी
रामायण का बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन, 4 दिनों में 500 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले विवाद, डीसीपीसीआर ने पुलिस को भेजा नोटिस