अमृतसर, 30 जुलाई : मंगलवार रात दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग से दहशत के चलते वहां से गुजर रहे एक युवक की मौत हो गई। फायरिंग में एक अन्य युवक के पैर में गोली लगी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मजीठा रोड स्थित कॉलोनी गंडा सिंह वाले की गली नंबर 3 निवासी विक्की (21) मंगलवार रात 9:15 बजे किसी काम से घर से निकला था। गली के बाहर बाजार में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई।
एक-दो गोलियां विक्की के पास से गुजरीं, जिससे वह डर गया। लगातार फायरिंग देखकर वह घबरा गया और वहीं सड़क पर गिर पड़ा। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी देखें : लैंड पूलिंग नीति को लेकर ‘आप’ में घमासान, कंग के पोस्ट से विपक्ष को मौका

More Stories
FBI ने पंजाब के गैंगस्टर मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया, इस गैंग से है कनेक्शन
AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्यपाल से की मुलाकात, उज नदी पर डैम बनाने की मांग की
AAP की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे- केजरीवाल