चंडीगढ़, 21 अगस्त 2026: भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत सिंह (गोनी) और एथलीट कुनार (इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट) बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों खिलाड़ियों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री मान ने मनप्रीत सिंह गोनीऔर कुनार को सिरोपा देकर सम्मानित किया और उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर मंत्री गुरमीत खुडियां भी मौजूद थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी परिवार में एक और बहुत बढ़िया जुड़ाव हुआ है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदानों में पंजाब का नाम रोशन करने वाले ऐसे युवाओं का समर्थन हमें ‘रंगला पंजाब’ बनाने की मुहिम में और ताकत देगा। उनका अनुभव युवाओं को खेलों की ओर मोटिवेट करने में बहुत मदद करेगा।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद मनप्रीत सिंह गोनी और कुनार ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों और राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कामों से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की मजबूती और पंजाब की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
यह भी देखें: मजीठिया की गिरफ्तारी पर अब 10 जून को फैसला, अदालत में दायर हुई अग्रिम जमानत याचिका

More Stories
मेरे किसी से पैसे मांगने का एक भी चैट या सबूत पेश करें, या सबके सामने माफी मांगें – राजवीर सिंह घुम्मण
पंजाब सरकार द्वारा STPI के साथ समझौता हस्ताक्षरित, मोहाली में स्थापित किया जाएगा “न्यूरॉन 2.0” इन्क्यूबेशन सेंटर
पंजाब सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी – भगवंत सिंह मान