लंदन : ब्रिटिश प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए अपने परिवार के सदस्यों से महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्राप्त करने के दोषी एक पूर्व रूसी मंत्री को शुक्रवार को यहां की एक अदालत ने 40 महीने जेल की सजा सुनाई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिमित्री ओव्स्यानिकोव को क्रीमिया के सेवस्तोपोल का गवर्नर नियुक्त किया। रूस ने 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। ओव्स्यानिकोव, क्रीमिया पर रूस के कब्जे के खिलाफ ब्रिटेन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का दोषी पाया जाने वाला पहला व्यक्ति बन गया है।
अभियोजकों ने कहा कि उसने अपनी पत्नी से अवैध रूप से हजारों पाउंड प्राप्त करने के लिए एक ब्रिटिश बैंक में खाता खोला तथा अपने भाई से उपहार और भुगतान स्वीकार किया। ओव्स्यानिकोव (48) को बुधवार को साउथवार्क क्राउन कोर्ट में फरवरी 2023 और जनवरी 2024 के बीच प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के सात में से छह आरोपों में दोषी पाया गया। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग का भी दोषी ठहराया गया है।

More Stories
गाजा में फिर हिंसा भड़की, इजरायली हमले में महिला और बच्ची समेत 2 की मौत
अमेरिका में खुफिया विभाग चीफ तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दिया, पति की बीमारी को बताया वजह
क्या बेटे की शादी में शामिल नहीं होंगे ट्रंप? उन्होंने कहा – ‘गया तो भी मारा जाऊंगा- नहीं गया तो भी’