चंडीगढ़, 07 मई 2026: थाना बरोदा पुलिस ने नामी गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम का इस्तेमाल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नकुल (निवासी शेखपुर तितरी, हाल सेक्टर-4 रोहतक) और राहुल (निवासी फरमाणा, हाल विशाल नगर रोहतक) के रूप में हुई है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त जितेंद्र गहलावत के नेतृत्व में थाना बरोदा की टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार बरोदा क्षेत्र का एक व्यक्ति कई वर्षों से अपने भाई के साथ अमेरिका में रह रहा था। वह तीन साल बाद 8 अप्रैल 2026 को गांव लौटा था। 2 मई की शाम को उसके अमेरिकी व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।
आरोपियों ने एक सप्ताह में पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी और ऑडियो क्लिप भी भेजी।
पीड़ित की शिकायत पर थाना बरोदा में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
यह भी देखें: ट्रांसपोर्टरों का अल्टीमेटम, दिल्ली सरकार के ईसीसी टैक्स के विरोध में 21 से 23 मई तक तीन दिन चक्का जाम

More Stories
हिसार में साउथ बाइपास पर दो ट्रकों की टक्कर, एक ड्राइवर जिंदा जलकर हुआ मौत
चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण की घोषणा की, हरियाणा में 1 जुलाई से शुरू होगा पुनरीक्षण
हरियाणा में फिर चढ़ा पारा, सिरसा में 44 डिग्री पहुंचा तापमान