नई दिल्ली, 27 मार्च : हाल ही में हुरुन ग्लोबल रिच ने दुनियां के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की है। रिलायंस के सीईओ मुकेश अंबानी की कमाई में 13 फीसदी की गिरावट आई है। जिसके कारण अब वह दुनियां के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही गौतम अडानी मुकेश अंबानी को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार सम्पत्ति में 82 फीसदी की भरी भरकम वृद्धी के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनियां के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। एलन मस्क की आय 420 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।
अंबानी की कमाई घटी
इस साल अंबानी की कमाई में 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। जिसके कारण उन्हें दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, वह अभी भी भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शीर्ष पर हैं। गौतम अडानी उन्हें कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। वार्षिक आय में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसका मतलब यह है कि गौतम अडानी की कमाई में 1 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
यह भी देखें :https://bharatdes.com/the-slow-development-of-children-in-bihar-has-raised-concerns/

More Stories
इज़राइल दौरे पर पीएम मोदी का विमान बना दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक किया
राहवीर योजना: सड़क हादसा पीड़ितों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपये
पैर बांधे, मुंह में ठूंसा कपड़ा… 2 महीने का मासूम, मां ने बेरहमी से की हत्या