नई दिल्ली, 20 अप्रैल : गाजा युद्ध के हर दृश्य को डेढ़ साल तक अपने कैमरे में कैद करने वाली 25 वर्षीय फोटो पत्रकार फातिमा हसना की हवाई हमले में मौत हो गई। इस हमले में फातिमा के साथ उनके 10 रिश्तेदार भी मारे गए। गाजा में लगातार खतरों के बावजूद, फातिमा ने सब कुछ अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया और दुनियां को गाजा की कहानी बताने के लिए प्रतिबद्ध रहीं।
सोशल मीडिया पर बताया था मौत कैसी चाहिए
फातिमा जानती थी कि मौत हमेशा करीब है, फिर भी उसने गाजा की तस्वीरें दुनियां के सामने लाने में कोई संकोच नहीं किया। फातिमा ने एक बार सोशल मीडिया पर लिखा था, अगर मैं मरती हूं, तो मैं एक शानदार मौत चाहती हूं। मैं सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज या किसी समूह में शामिल होना नहीं चाहती। मैं एक ऐसी मौत चाहती हूं जिसे दुनियां सुन सके, एक ऐसा प्रभाव जो समय और स्थान से दब न सके।
उन्होंने ऐसी इच्छा तो व्यक्त की थी, लेकिन उनकी इच्छा का सबसे दर्दनाक पहलू तब सामने आया जब उत्तरी गाजा स्थित उनके घर पर इजरायली हवाई हमला हुआ। कुछ ही दिनों में फातिमा की शादी भी होने वाली थी। इस हवाई हमले में फातिमा और उनकी गर्भवती बहन सहित उनके परिवार के दस सदस्य भी मारे गए।
यह भी देखें :https://bharatdes.com/google-faces-a-big-blow-as-the-company-loses-the-online-advertising-monopoly-case/

More Stories
ईरान-अमेरिका समझौते पर बढ़ी उम्मीदें, ट्रंप ने भेजा संशोधित प्रस्ताव
बकाया भुगतान पर आईएमए सख्त, 5 जून से आयुष्मान कार्ड पर इलाज बंद करने की चेतावनी
हुगली में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर पकड़ सड़क पर लेटे नजर आए