औरैया, 20 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। एक महिला ने चलती कार के बोनट पर बैठकर इंस्टाग्राम रील बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह वीडियो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यमुना पांटून पुल के पास शूट किया गया था। वीडियो में दिख रही महिला की पहचान शिवानी चौहान के रूप में हुई है।
कटा मोटा चलान
मामला सामने आने के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ए.आर.टी.ओ.) ने तुरंत मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये का चालान काटा। रील में वह कार के बोनट पर बैठकर ‘सारी रात तेरी याद मुझे आती रही’ और ‘तेरे काले-काले नैन’ जैसे गानों पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इस दौरान कार में परिवार के अन्य सदस्य और एक बच्चा भी मौजूद था। यह कार उपेंद्र सिंह चौहान के नाम पर पंजीकृत है। रील निर्माण से न केवल यातायात बाधित हुआ, बल्कि महिला की जान भी खतरे में पड़ गई।
यह भी देखें :https://bharatdes.com/wires-stolen-from-motors-of-dozens-of-farmers-in-the-village/

More Stories
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट 2026 घोषित, 38902 अभ्यर्थी सफल
पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव