चंडीगढ़, 19 मई : पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डायरेक्टर और सदस्यों की नियुक्ति की है। इसमें पनसप, पनग्रेन, मार्केट कमेटी, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन भी शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य विभागों के उपाध्यक्ष, निदेशक एवं सदस्य नियुक्त किये गये हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची साझा की है और शुभकामनाएं दी हैं।
अन्य स्वयंसेवकों को भी जिम्मेदारियां मिलेंगी
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य स्वयंसेवकों को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। सीएम मान ने ट्वीट किया, ‘आज विभिन्न विभागों में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डायरेक्टर और सदस्यों की नियुक्ति की गई। सभी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।
‘रंगला पंजाब’ टीम में आपका स्वागत है। हमें उम्मीद है कि सभी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे। आने वाले दिनों में और वालंटियरों को भी जिम्मेदारी मिलेगी। प्यार और विश्वास बनाए रखें।’

More Stories
राजा वड़िंग ने बठिंडा में निकाला इंसाफ मार्च, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
ईडी की मोहाली में रेड, अकाली नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर-ऑफिस पर छापा
पंजाब में सरकारी दफ्तरों में सख्ती, वित्त मंत्री चीमा ने संगरूर में किया औचक निरीक्षण