गुरदासपुर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गुरसिमरन सिंह ढिल्लों ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 163 के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
आदेश के मुताबिक 21 जून 2026 को जिले में सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में आम लोगों के एकत्र होने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
हालांकि यह प्रतिबंध परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य अधिकृत व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा।
प्रशासन ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित परीक्षाओं के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों के परीक्षा केंद्रों के आसपास जुटने और व्यवधान पैदा करने की आशंका है।
इस आदेश का मकसद परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, ट्रैफिक सुचारू रखना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।
ये भी देखें: नीट पेपर लीक में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार

More Stories
युद्ध नशेआं विरुद्ध को मज़बूत करने के लिए आप पंजाब यूथ विंग ने मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ का किया आयोजन
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र
अकाली दल अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही – बलतेज पन्नू