चंडीगढ़, 29 अगस्त 2026: हरियाणा विधानसभा के मानसून सेशन के पहले दिन हंगामे के बीच कई ऐसे पल कैमरे में कैद हुए जिनकी चर्चा रही। विधानसभा के बाहर पुलिस के साथ धक्कामुक्की के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सिर पर पुलिसकर्मी द्वारा हाथ मारने का वीडियो भी सामने आया जबकि एक और वीडियो में पूर्व सीएम पुलिसकर्मी को कोहनी मारते दिखे।
वहीं सदन के अंदर कांग्रेस विधायकों के बीच भी धक्का-मुक्की और तीखी बहस नजर आई। विधायक पोस्टर छीनते दिखे। इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया और बाद में सदन के वेल में पहुंचकर नारेबाजी की। इसके बाद स्पीकर ने कांग्रेस के 8 विधायकों को सस्पेंड कर दिया।
सस्पेंशन के बाद जब वो बाहर आए तो भाजपा नेता कांग्रेस के बागी विधायक जरनैल सिंह से कानाफूसी करते दिखे। वो कहते सुनाई दिए कि बोल दो कि कांग्रेस दलित नेता को बोलने नहीं देती।
यह भी देखें: सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में 18 मई को होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक

More Stories
सीएम सैनी ने स्वीडन के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश पर चर्चा
हरियाणा में नॉन-टीचिंग कैडर के ऑनलाइन तबादले जल्द, 31 अक्टूबर तक डाटा अपडेट जरूरी
हरियाणा में रबी सीजन के लिए सरकारी रेट घोषित, गेहूं बीज 1080 रुपये प्रति बैग मिलेगा