मेदिनीपुर, 09 जुलाई 2026: शंकरपुर से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गया ‘मां काली’ नामक ट्रॉलर 15 मछुआरों समेत लापता हो गया है। निर्धारित समय पर ट्रॉलर के बंदरगाह नहीं लौटने और उसमें सवार किसी भी मछुआरे से संपर्क नहीं होने के बाद प्रशासन ने खोज अभियान शुरू कर दिया है। घटना से ट्रॉलर मालिक और लापता मछुआरों के स्वजन में भारी चिंता है।
जिला मत्स्य अधिकारी सुमन साहा ने बताया कि ट्रॉलर के लापता होने की सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल और तटीय थाना पुलिस को अवगत करा दिया गया। सभी संभावित क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी गई है। समुद्र में मौजूद अन्य ट्रॉलर को भी सतर्क कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, लापता ट्रॉलर ‘मा काली’ का मालिक रामनगर थाना क्षेत्र के देउलीबांग्ला निवासी अभिजीत बेड़ा है। ट्रॉलर इस महीने की शुरुआत में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए रवाना हुआ था। तय समय पर लौटना था, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
यह भी देखें: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, सिरसा, भिवानी और रेवाड़ी में तेज बारिश

More Stories
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की आत्महत्या, यूपी के बागपत के रहने वाले थे
पटना के पासपोर्ट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, एक सितंबर से सभी सरकारी कामकाज बंगाली में होंगे