August 20, 2026

केन्या में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 अमेरिकी समेत 7 लोगों की मौत

केन्या में हेलीकॉप्ट्र क्रैश

सुदूर, 20 अगस्त 2026: उत्तरी केन्या के एक सुदूर इलाके में बुधवार सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार 5 अमेरिकी नागरिकों सहित 7 लोगों की मौत हो गई। मामले की अधिक जानकारी देते हुए केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हेलीकॉप्टर सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर लोईसाबा संरक्षण क्षेत्र से सांबुरु काउंटी के इवासो नीरो क्षेत्र की ओर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे। हादसे की जांच की जा रही है।

सांबुरु के पुलिस कमांडर डेविड नकोरोई ने बुधवार देर रात मीडिया से बात करते हुए कहा कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। वाशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मृतकों में से 5 लोग अमेरिकी नागरिक थे।

मंत्रालय ने कहा, “अमेरिकी दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराई जा रही है। हम पीड़ितों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि फ्लोरिडा (अमेरिका) के मियामी से संचालित एक स्थानीय टेलीविजन चैनल ने एक खबर में बताया कि मृतकों में एनबीसी यूनिवर्सल के स्वामित्व वाले स्पेनिश भाषा के टेलीविजन नेटवर्क ‘टेलीमुंडो’ के चैनलों के अध्यक्ष और महाप्रबंधक जोसे सुआरेज (55) थे।

यह भी देखें: टेक्सास में अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, दो लोगों की मौत