चंडीगढ़, 29 मई 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड कॉमन एंट्रैंस टेस्ट-2026 की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 17 जून को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पहले 31 मई 2026 को होनी थी, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तारीख में बदलाव के अलावा अन्य सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे रोल नंबर, दिशा-निर्देश और परीक्षा से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि डीएलएड कॉमन एंट्रैंस टेस्ट-2026 को प्रशासनिक कारणों से टालना पड़ा था। अब यह परीक्षा 17 जून को होगी। परीक्षा से जुड़े बाकी सभी नियम और शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी। अभ्यर्थी नवीनतम जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नियमित नजर रखें।

More Stories
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल बाढ़ का असर
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त