कांगड़ा, 29 मई 2026: हिमाचल प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनावों के दौरान अनुशासनहीनता का एक गंभीर मामला सामने आया है। कांगड़ा जिले की फतेहपुर तहसील के अंतर्गत बगड़ोली पंचायत में तैनात एक पोलिंग अधिकारी को ड्यूटी के दौरान चुनाव प्रचार करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कांगड़ा के उपायुक्त ने पटवार सर्किल में कार्यरत पटवारी सुनील कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। आरोप है कि सुनील कुमार अपनी ड्यूटी से गायब रहे और एक प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को सुनील कुमार अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं पाए गए। इसी दौरान प्रशासन को शिकायत मिली कि वे क्षेत्र में एक प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं। शिकायत मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने तुरंत उन्हें निलंबित कर दिया।
हालांकि, निलंबित पटवारी सुनील कुमार ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे ड्यूटी स्थल पर नहीं रह सके। चुनाव प्रचार का आरोप उन्होंने पूरी तरह निराधार बताया है।
यह भी देखें: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- चुनाव के समय कैबिनेट बैठक आयोजित करने वाले जयराम अब क्या विरोध कर रहे हैं

More Stories
कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 1.05 करोड़ की हेरोइन बरामद
शिमला के ऐतिहासिक ‘राष्ट्रपति निवास’ की खस्ता हालत पर हाईकोर्ट नाराज, केंद्र को लगाई फटकार
सुंदरनगर में 224 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार