चंडीगढ़, 29 मई 2026: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 6 जून को मंत्रिमंडल बैठक बुलाई है। बैठक का आयोजन प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में होगा।
कार्यसूची बाद में जारी की जाएगी, लेकिन बैठक में मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने और नए पद सृजित करने पर भी फैसला हो सकता है।
राज्य में शहरी निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के कारण लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते सरकार कई अहम फैसले नहीं ले पा रही थी। अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद इन लंबित निर्णयों पर मुहर लगाई जा सकती है।
गौरतलब है कि 22 मई को आचार संहिता के दौरान भी मंत्रिमंडल बैठक आयोजित की गई थी, जिस पर भाजपा ने सवाल उठाए थे।
आगामी बैठक में शहरी निकाय और पंचायती राज चुनावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। सरकार चुनाव आयोग और बड़ी संख्या में मतदान करने वाले लोगों का आभार जताते हुए चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दे सकती है।
यह भी देखें: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- चुनाव के समय कैबिनेट बैठक आयोजित करने वाले जयराम अब क्या विरोध कर रहे हैं

More Stories
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल बाढ़ का असर
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त