शिमला, 22 नवम्बर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जिसके चलते शनिवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। गुरुवार को वह शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओक ओवर में ही रहे। उन्होंने आराम किया और स्वास्थ्य लाभ लिया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री को बिलासपुर में जल तरंग जोश महोत्सव-2025 में शामिल होना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री सचिवालय में जनता से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया।
शनिवार को मुख्यमंत्री का शिमला में समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय का दौरा करने का कार्यक्रम था। इसके अलावा, उन्हें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी की शादी में शामिल होने हरोली भी जाना था। ये सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
यह भी देखें :चीन तीन साल में दुनिया का पहला तैरता हुआ द्वीप बनाएगा

More Stories
आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों के संदेह में 5 सरकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्त
सोलन में भीषण आग, एक बच्चे की मौत; 8-9 लोगों के फंसे होने की आशंका
हाईड्रोलिकट्रिक प्राजैक्ट की सुरंग में लोको रेल हादसा, 60 जख्मी