चंडीगढ़, 15 अप्रैल : अप्रैल में स्कूल-कॉलेजों में खूब छुट्टियां रहती हैं। पंजाब में 18 अप्रैल यानी शुक्रवार को सरकारी अवकाश भी घोषित किया गया है। इस दिन राज्य भर में स्कू
ल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे। पंजाब सरकार ने 18 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह सार्वजनिक अवकाश गुड फ्राइडे (18 अप्रैल, शुक्रवार) को घोषित किया गया है। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण काम लंबित है, जो किसी सरकारी कार्यालय, स्कूल या कॉलेज में होना है, तो अब आपके पास सोमवार को ही इसे निपटाने का अवसर होगा।

More Stories
साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से पंजाब के लोगों का दिल जीता : भगवंत सिंह मान
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद