रोम, 25 सितंबर : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक बार फिर भारत पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया भर में चल रहे युद्धों को रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए, मेलोनी ने भारत की वैश्विक भूमिका की सराहना की। मेलोनी ने कहा, “मेरा मानना है कि भारत एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत अपनी कूटनीतिक ताकत और शांति स्थापना के प्रयासों के लिए विश्व स्तर पर जाना जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेलोनी के बीच हाल ही में हुई टेलीफोन पर बातचीत में दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध में भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
यह भी देखें : दुनियां के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी एलिसन करेंगे 95 फीसदी संपत्ति दान

More Stories
अमेरिका में खुफिया विभाग चीफ तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दिया, पति की बीमारी को बताया वजह
क्या बेटे की शादी में शामिल नहीं होंगे ट्रंप? उन्होंने कहा – ‘गया तो भी मारा जाऊंगा- नहीं गया तो भी’
रोम में पीएम मोदी और मेलोनी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, मेलोनी ने हिंदी में कहा – ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’