चंडीगढ़, 10 सितंबर 2026: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद भारत ने 35 टन राहत और बचाव सामग्री की आठवीं खेप भेजी। भारतीय वायुसेना का विमान बुधवार को काठमांडू पहुंचा। इसके साथ भारत अब तक 130 टन से ज्यादा राहत सामग्री भेज चुका है।
खेप में टेंट कंबल हाइजीन किट सोलर लैंप दवाएं और रेस्क्यू उपकरण शामिल हैं। भारत ने राहत अभियान 26 अगस्त को शुरू किया था।
नेपाल पुलिस के मुताबिक बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 1367 शव बरामद हुए हैं। 102 शवों की पहचान हो चुकी है। पहचान के लिए डीएनए सैंपल जुटाए जा रहे हैं और भारत समेत कई देशों के फोरेंसिक विशेषज्ञ मदद कर रहे हैं।
यह भी देखें: नेपाल बाढ़: गाजियाबाद के हिंडन से भारत ने राहत सामग्री की दूसरी खेप में दवाएं और खाने के पैकेट भेजे

More Stories
असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत और बचाव कार्य जारी
प्रियांक खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज, AI से एडिट तस्वीर शेयर करने का है आरोप
अमेरिकी संसद ने रक्षा मंत्री हेगसेथ के महाभियोग प्रस्ताव को रोका, ट्रम्प बोले- देशभक्त नेता को बचाया