September 24, 2026

बहरीन में अमेरिकी नौसेना बेस पर ईरान का बड़ा हमला, मिलिट्री बेस को पहुंचा भारी नुकसान

Bahrain US Base

चंडीगढ़, 11 सितंबर 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बीते पांच महीनों से ज्यादा समय से जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। ऐसे में अब इस पूरे संघर्ष को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। द हिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी हमलों की वजह से बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसेना के मुख्य मिलिट्री बेस को भारी नुकसान पहुंचा है। अब अमेरिकी नौसेना इस बात का आकलन कर रही है कि इस बेस का आगे क्या किया जाए।

द एपोच टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी काओ ने इस बात को माना। उन्होंने हमले की भीषणता को स्वीकार करते हुए कहा कि ईरान ने बहरीन में तबाही मचा दी। यह हमला नेवल सपोर्ट एक्टिविटी बहरीन बेस पर हुआ जो अमेरिकी नौसेना की सेंट्रल कमांड और यूएस फिफ्थ फ्लीट का मुख्य मुख्यालय है।

गौर करने वाली बात यह है कि जब से अमेरिका और इजराइल ने फरवरी के आखिरी में ईरान पर हवाई हमले किए हैं तब से यह बेस लगातार ईरान के निशाने पर रहा है। यह बेस पश्चिम एशिया में अमेरिकी नौसेना के ऑपरेशंस के लिए एक मुख्य लॉजिस्टिक्स हब के रूप में काम करता है।

यह भी देखें: टेक्सास में अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, दो लोगों की मौत