नई दिल्ली, 19 नवम्बर : ICC ने 2026 अंडर-19 विश्व कप का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह आयोजन 15 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक नामीबिया और जिम्बाब्वे में होगा। 23 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 41 मैच खेले जाएँगे।
टूर्नामेंट के पहले दिन भारत का सामना अमेरिका से, ज़िम्बाब्वे का स्कॉटलैंड से और तंजानिया का सामना वेस्टइंडीज से होगा। तंजानिया अपना पहला विश्व कप खेलेगा। जापान 2020 के बाद वापसी करेगा। भारतीय अंडर-19 टीम को ग्रुप ए में रखा गया है।
पाकिस्तान से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं
ग्रुप ए में भारत, बांग्लादेश, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) और न्यूज़ीलैंड शामिल हैं। इस बार ग्रुप चरण में भारत का सामना पाकिस्तान से नहीं होगा। अगर ये टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुँचती हैं, तो दोनों देशों के बीच मुकाबला होने की संभावना है।
भारतीय टीम पांच बार की चैंपियन
ऑस्ट्रेलिया गत विजेता के रूप में उतरेगा। वहीं, अंडर-19 विश्व कप के इतिहास की सबसे सफल टीम भारतीय अंडर-19 टीम है, जिसने पाँच बार खिताब जीता है। बांग्लादेश ने 2020 का विश्व कप जीता था। पिछला विश्व कप 2024 में खेला गया था, और ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

More Stories
5 छक्कों से सुपर किंग्स का घमंड चकनाचूर, MI केप टाउन की पहली जीत
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड की बढ़ी चिंता, लॉकी फर्ग्यूसन चोटिल
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का ऐलान