नई दिल्ली, 29 अक्तूबर : चीनी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारतीय और चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर केंद्रित एक और दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता की। कोर कमांडर स्तर की 23वें दौर की वार्ता 25 अक्टूबर को सीमा के भारतीय हिस्से में मोल्दो-चुशुल सीमा बिंदु पर हुई। एक बयान में कहा गया है, “दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा के पश्चिमी हिस्से के प्रबंधन पर सक्रिय और गहन चर्चा की।” बैठक के बारे में भारतीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार संचार और संवाद बनाए रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, “वे दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति के मार्गदर्शन में सैन्य और राजनयिक माध्यमों से संचार और वार्ता जारी रखने तथा भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में संयुक्त रूप से शांति और सौहार्द बनाए रखने पर सहमत हुए।”
यह भी देखें : बिहार में महागठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र, जनता के लिए वादों की झड़ी

More Stories
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट 2026 घोषित, 38902 अभ्यर्थी सफल
पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव