नई दिल्ली/तेहरान, 16 जून : ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने ईरान के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से अपने नागरिकों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। नागरिकों में छात्र भी शामिल हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थानों की तरफ भेजा जा रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि तेहरान में उसका दूतावास भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है।
किसी भी तरह का हो वीजा जल्द छोड़ें ईरान
द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय और दूतावास ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया कि तेहरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक, चाहे छात्र हों, काम करने वाले हों, या कोई भी भारतीय नागरिक हों, उनका वीजा किसी भी तरह का क्यों ना हो, वो तत्काल आज शाम तक हर हाल में ईरान की राजधानी छोड़ दें। ये निर्देष काफी खास क्योंकि इसमें ये स्पष्ट निर्देश शामिल हैं, कि तेहरान से वो आज शाम तक हर हाल में बाहर निकल जाएं।
इजराइल के रिहाइशी इलाकों पर किए थे हमले
माना जा रहा है कि इजरायल के नागरिकों पर हमले के बाद अब ईरान में भी रिहायशी इलाकों पर हमले हो सकते हैं। इजरायल ने अभी तक ईरान में नागरिक स्थलों को निशाना नहीं बनाया है, सिर्फ सैन्य और परमाणु स्थलों पर हमले किए हैं, लेकिन ईरान ने इजरायल में नागरिकों पर हमले किए हैं, जिसके बाद अब इजरायल कोई भी कदम उठा सकता है।
यह भी देखें : दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर इजरायल का हमला, ईरान ने किया पलटवार

More Stories
दिल्ली के 1.03 लाख करोड़ के पेपरलेस बजट में विकास और पर्यावरण पर फोकस
पंजाब में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत, टाटा स्टील का बड़ा प्लांट शुरू
जालंधर में बनेगा विश्व स्तरीय ‘गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र’