July 8, 2026

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कर्मचारियों की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

चंडीगढ़, 08 जुलाई 2026: सभी बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श करने के उपरांत सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों द्वारा उठाए गए सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न की जाए।

मंत्री ने पदोन्नति से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा इस संबंध में आवश्यक निर्देश तत्काल जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिलना चाहिए, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बन सके।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन मामलों में नीतिगत निर्णय अपेक्षित हैं, उन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल मानव संसाधन विभाग एवं वित्त विभाग को भेजा जाएगा, ताकि संबंधित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी देखें: वन विभाग के गार्ड और दिहाड़ीदार 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार