दिल्ली, 2 जून 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जर्मनी के थुरिंगिया राज्य के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट मारियो वोइग्ट और उनके उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से सचिवालय में मुलाकात की।
इस बैठक में भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने दिल्ली और थुरिंगिया के बीच तकनीकी साझाकरण, सतत विकास तथा युवाओं के लिए वैश्विक अवसर बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात की।
बैठक के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने भारत और जर्मनी के प्रगाढ़ होते रिश्तों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत और जर्मनी की रणनीतिक साझेदारी विभिन्न क्षेत्रों में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।
यह भी देखें: दिल्ली: सैदुलअजाब हादसे में बड़ी कार्रवाई, MCD के दो अधिकारी सस्पेंड, अब तक 4 लोगों की मौत

More Stories
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की आत्महत्या, यूपी के बागपत के रहने वाले थे
पटना के पासपोर्ट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, एक सितंबर से सभी सरकारी कामकाज बंगाली में होंगे