बड़सर, 2 जून 2026: उपमंडल बड़सर में मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क पर चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के कारण इस मार्ग पर 5 जून से 28 जून तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस संबंध में जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने आदेश जारी किए हैं।
जिलाधीश ने बताया कि सड़क के उन्नयन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने और निर्धारित समय में पूरा करने के लिए वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई है। निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस अवधि में वाहन चालक हरसौर-गारली सड़क, बदारन-गारली सड़क तथा मैहरे-जब्बल खैरियां सड़क का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने क्षेत्र के सभी वाहन चालकों से सहयोग करने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
यह भी देखें: मंडी में बादल फटने से तबाही, कीरतपुर-मनाली फोर लेन समेत 261 सडक़ें बंद

More Stories
कांगड़ा: नैरो गेज ट्रेन सेवा का शुभारंभ, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
हिमाचल नगर निगम चुनाव: धर्मशाला, मंडी और सोलन में भाजपा की बड़ी जीत, पालमपुर में कांग्रेस आगे
हिमाचल में मौसम का कहर जारी, आज 10 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट