करनाल, 14 सितंबर 2026: करनाल शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम ने बड़े प्रोजेक्टों की निगरानी तेज कर दी है। निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने कैंप कार्यालय में निगम के कार्यकारी अभियंताओं और सहायक अभियंता के साथ बैठक कर करीब 103 करोड़ 92 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाली नौ महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति कार्य की गति गुणवत्ता तकनीकी मानकों और निर्धारित समय-सीमा की जानकारी ली। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बड़े विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मेरठ रोड से शहीद उधम सिंह चौक तक बन रहे आउटर बाईपास रोड का करीब 55 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना पर करीब 792.31 लाख रुपये खर्च होंगे।
निगमायुक्त ने अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाकर 30 नवंबर तक परियोजना हर हाल में पूरी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क की मजबूती और निर्माण गुणवत्ता से जुड़े तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा।
शहर के स्टार्म वाटर डिस्पोजल सिस्टम और इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए प्रस्तावित स्काडा सिस्टम परियोजना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है तथा टेंडर फ्लोट करने की प्रक्रिया जारी है। करीब 2282 लाख रुपये की इस परियोजना की आगामी प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए गए ताकि शहर की जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक का लाभ मिल सके।
यह भी देखें: हाइड्रोजन ट्रेन में PM मोदी संग सफर करेंगे जींद के 200 स्कूली बच्चे, 17 जुलाई को पीएम मोदी आ रहे जींद

More Stories
हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय और भत्तों में की बढ़ोतरी
सोनीपत स्विमिंग पूल मौत मामले में परिवार ने सीएम सैनी से की मुलाकात, क्राइम ब्रांच जांच की मांग
इंदरजीत कौर आज की पीढ़ी के लिए एक साइक्लोपीडिया थीं- CM नायब सैनी