कैलेफार्निया, 4 अगस्त : खालिस्तानी अलगाववाद के खिलाफ आवाज उठाने वाले अमेरिकी कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ता सुखी चहल की यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चहल विदेशों में सक्रिय खालिस्तानी तत्वों के मुखर आलोचक थे। उनके करीबी दोस्त जसपाल सिंह के मुताबिक, चहल ने गुरुवार को कैलिफोर्निया में अपने एक दोस्त के घर खाना खाया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वहीं उनका निधन हो गया।
भोजन से पहले वह पूरी तरह स्वस्थ थे। उनके एक दोस्त बूटा सिंह कलेर ने बताया कि चहल को खालिस्तान समर्थक समूहों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, लेकिन वह अपने विचारों पर अडिग रहे। उनकी मौत 17 अगस्त को वाशिंगटन डीसी में खालिस्तान जनमत संग्रह से ठीक पहले हुई, जिसका वह सक्रिय रूप से विरोध कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी देखें : ईरान के परमाणु कार्यक्रम को मदद करेगा पाकिस्तान, ट्रंप क्या करेंगे?

More Stories
कैलिफोर्निया विधानसभा ने बैसाखी को दी आधिकारिक मान्यता
फ्रांस का डिजिटल दुनियां में बड़ा कदम, अमरीका की चौधराहट को चुनौती
कार्नी और पोइलिवर के बीच कनाडा संसद में हुई तीखी बहस