August 13, 2026

मुंबई घाटकोपर में भूस्खलन, दो की मौत, कई अभी भी मलबे में फंसे

घाटकोपर भूस्खलन

मुंबई, 12 अगस्त 2026: मुंबई के घाटकोपर इलाके में आज तड़के भूस्खलन हो गया जिसकी चपेट में आकर कई लोग दब गए। पुलिस ने बताया कि दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और छह से आठ लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी है और माना जा रहा है कि भारी बारिश के चलते ही भूस्खलन हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के घाटकोपर इलाके में आने वाले चिराग नगर में भूस्खलन के चलते गौसिया चॉल पर पहाड़ का हिस्सा आ गिरा। इस भूस्खलन की चपेट में आकर कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोगों को बचाया जा चुका है। हालांकि मलबे में अभी भी छह से आठ लोगों के फंसे होने की आशंका है जिन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

यह भी देखें: सिक्किम में NH-10 पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सड़क बहाली का काम तेज