गंगटोक, 19 जुलाई 2026: सिक्किम में राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के 20वें माइल स्थित भूस्खलन प्रभावित इलाके में सड़क बहाली और मलबा हटाने का कार्य लगातार चल रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) की टीमें भारी मशीनों की मदद से युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। भारी भूस्खलन के कारण इस हिस्से में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है।
अधिकारियों के अनुसार सड़क को पूरी तरह साफ करके यातायात के लिए खोलने में अभी कुछ और दिन लग सकते हैं।
संबंधित अधिकारियों ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यात्रा शुरू करने से पहले सड़क की वर्तमान स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।
एनएच-10 सिक्किम और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसकी बंदी से यात्रियों और मालवाहक वाहनों को काफी परेशानी हो रही है।
यह भी देखें: मानसून की दस्तक से पहले बरनाला में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, 24 घंटे रहेगा सक्रिय

More Stories
जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दी 1051 करोड़ की योजनाओं की सौगात
दिशा सालियान मौत मामले की जांच करेगी CBI, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
सहारनपुर में PNB के करेंसी चेस्ट में कैसे पहुंचे 17 करोड़ के नकली नोट? जांच तेज