संगारेड्डी, 12 अगस्त 2026: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सतवार के पास एक टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 12 लोग सवार थे और सभी कर्नाटक के बीदर जिले के खेतिहर मजदूर थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को अस्पताल में बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो।
ये भी देखें: घुमारवीं के सकरोहा में हादसा, 16 वर्षीय छात्र अरमान सिंह की मणि खड्ड में डूबने से मौत

More Stories
सत्य निकेतन हादसे में दो आरोपियों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत
LAC पर चीनी सेना की तैनाती घटी, मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बाद रिश्तों में सुधार के संकेत
गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस की दी बधाई, बोले – ‘हिंदी किसी भाषा की प्रतिद्वंद्वी नहीं..’