लुधियाना, 28 नवंबर 2026: लुधियाना के नौलखा गार्डन के निवासी कपड़ा कारोबारी पंकज अरोड़ा 50 की हत्या उसके ही दोस्त मिक्की आहूजा 37 ने पैसों और प्रॉपर्टी के लालच में कर दी।
आरोपियों ने पंकज को प्रॉपर्टी दिलवाने और पैसों के लेन-देन के बहाने बुलाया। उन्हें मन्ना सिंह नगर की झुग्गियों के पास से एक गाड़ी में अगवा किया और हत्या कर दी।
हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। पंकज के शव को लुधियाना से करीब 110 किलोमीटर दूर बठिंडा के रामपुरा फूल स्थित एक नाले में फेंक दिया।
आरोपियों ने मृतक के शरीर पर मौजूद करीब 15 तोले सोने के गहने भी उतार लिए। उन्हें राजस्थान के रतनगढ़ में एक जानकार के पास ठिकाने लगा दिया।
मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मिक्की आहूजा समेत अजय सिंह और शिवा को गिरफ्तार कर लिया है। मिक्की के परिवार के सदस्यों समेत अन्य आरोपियों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।
अब तक की जांच में दिवालियापन प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री और गहनों को बाहर छिपाने जैसे कई अहम पहलू सामने आए हैं।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी- अमन अरोड़ा
‘खुशहाल पंजाब’ मोगा रैली में 2 लाख लोगों का रिकॉर्ड जनसैलाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बजाया चुनावी बिगुल
पंजाब की महिलाएं घर के पुरुषों को ‘‘आप’’ को वोट देने के लिए करें तैयार- केजरीवाल