रांची, 19 अप्रैल: सरकार ने छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए ‘मांकी मुंडा स्कॉलरशिप योजना’ का दायरा बढ़ा दिया है। अब डिप्लोमा और इंजीनियरिंग के अलावा सभी प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिला लेने वाली छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा। इस फैसले से लगभग 15,000 छात्राओं को फायदा होगा।
योजना के तहत डिप्लोमा कोर्स में पढ़ने वाली छात्राओं को हर साल 15,000 रुपये और डिग्री (स्नातक) कोर्स में पढ़ने वाली छात्राओं को 30,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी। सरकार ने योजना में बड़ा बदलाव करते हुए कई नए कोर्स जोड़ दिए हैं। इनमें इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, डिजाइन, मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
इसके अलावा फोरेंसिक साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिफेंस स्टडीज और सिक्योरिटी मैनेजमेंट जैसे आधुनिक कोर्स भी शामिल किए गए हैं।
पात्रता की शर्तें क्या हैं?
Jharkhand Council of Science and Technology हर साल इन कोर्सों को अधिसूचित करेगी। Jharkhand University of Technology और अन्य संबंधित संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं को भी लाभ मिलेगा, बशर्ते संस्थान झारखंड में हो। अन्य राज्यों से 10वीं और 12वीं पास छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं, लेकिन झारखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
सत्र 2025-26 से पहले दाखिला लेने वाली छात्राओं को भी शेष अवधि के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी। हालांकि, यदि किसी भी सेमेस्टर में फेल होती हैं तो स्कॉलरशिप बंद कर दी जाएगी।
DBT के जरिए सीधे खाते में पैसा
अब स्कॉलरशिप की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे छात्राओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी। पहले इस योजना का लाभ केवल 4,200 छात्राओं को मिलता था, लेकिन अब यह बढ़कर 15,000 हो गया है। इसमें 5,000 डिप्लोमा और 10,000 अन्य प्रोफेशनल कोर्स की छात्राएं शामिल हैं।

More Stories
हॉर्मुज़ अभी भी बंद है, ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा ‘बेवकूफ’
भारतीय युवाओं में तेजी से बढ़ रही ‘फैटी लिवर’ की समस्या
दिल दहला देने वाली घटना: खेतों में 4 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ