पुटूमायो, 24 मार्च : दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के पुटूमायो प्रांत में सोमवार को एक सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान हरक्यूलिस C-130 उड़ान भरने के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में 110 सैनिक और 11 क्रू मेंबर समेत कुल 121 लोग सवार थे। स्थानीय डिप्टी मेयर कार्लोस क्लारोस के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 81 लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद लगी भीषण आग
यह हादसा हवाई अड्डे से महज 2 किलोमीटर दूर हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद विमान में आग लग गई और पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार फैल गया, जिससे बचाव कार्य में भी मुश्किलें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिलों के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए राजधानी बोगोटा भेजा जा रहा है।
राष्ट्रपति ने जताया दुख
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सैन्य उपकरणों के आधुनिकीकरण में आ रही बाधाओं का मुद्दा भी उठाया। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस हादसे में किसी बागी हमले के संकेत नहीं मिले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह विमान 2020 में अमेरिका द्वारा दिया गया था और हाल ही में इसकी मरम्मत भी की गई थी।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है। तकनीकी खराबी या अन्य कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी देखें : पंजाबीयों के लिए सुरक्षित नहीं रहा कैनेडा, लगातार हो रही हत्याएं

More Stories
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, इसी महीने छोड़ेंगी पद
बांग्लादेश ने शेख हसीना को वापसी पर सुरक्षा का दिया वादा, कहा – उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से की शादी, दोनों के 4 बच्चे हैं