August 5, 2026

अमृतसर बॉर्डर पर बड़ी सफलता, 27 किलो हेरोइन बरामद, कीमत 135 करोड़

arrest

चंडीगढ़, 21 जून 2026: बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सीमावर्ती गांव सहोरा में 27 किलो हेरोइन बरामद की है। इस नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 135 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, हेरोइन तीन बड़े पैकेटों में थी। दो दिन पहले भी इसी इलाके में 6 किलो हेरोइन जब्त की गई थी और फिरोजपुर का एक तस्कर गिरफ्तार किया गया था।

गांव सहोरा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से मात्र 6 किलोमीटर अंदर स्थित है। बरामदगी के पैमाने और पैकेट्स के आकार को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों का अनुमान है कि तस्कर बड़े ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो 10 से 12 किलो वजन उठाने में सक्षम हैं।

यह भी देखें: मोगा पुलिस को बड़ी सफलता, 1 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार