दिल्ली, 21 जून 2026: पंजाब से जुड़े फायरिंग-फॉर-एक्सटॉर्शन मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पंजाब पुलिस का एक बर्खास्त एएसआई भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों ने दिल्ली के डिफेंस इक्विपमेंट कंपनी के फाउंडर और एमडी साहिल लूथरा को खालिस्तानी तत्वों और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर जान से मारने की धमकी देकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
17 अक्टूबर 2025 को चाणक्यपुरी थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, साहिल लूथरा को अगस्त-सितंबर 2025 के दौरान धमकी भरे कॉल और मैसेज आए थे। 4 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप पर वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ रुपये की मांग दोहराई गई।
जांच के दौरान गुरपिंदर और शमशेर ने खुलासा किया कि उन्होंने यह वॉइस नोट जसवंत सिंह के कहने पर भेजा था। जसवंत शिकायतकर्ता कंपनी के पंजाब ऑपरेशंस से जुड़ा हुआ था। धमकियां कथित तौर पर स्पेन में बैठे “मन्नी” नामक व्यक्ति के जरिए दिलवाई गई थीं।
यह भी देखें: दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, गुरु रंधावा जिम फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

More Stories
अकाली दल के नगर निगम उम्मीदवार रणधीर सिंह भारज का अचानक निधन
अमृतसर बॉर्डर पर बड़ी सफलता, 27 किलो हेरोइन बरामद, कीमत 135 करोड़
जम्मू-दीनानगर हाईवे पर सड़क दुर्घटना, बस और ट्रक में टक्कर, दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल