चंडीगढ़, 07 सितंबर 2026: सिनेमाघरों में इन दिनों नई रिलीज मिर्जापुर द मूवी का डंका बज रहा है। वहीं एक महीने पुरानी हनुमान अंश भी होश उड़ा देने वाला कलेक्शन कर रही है। इन दोनों फिल्मों के आगे यश की 500 करोड़ में बनी टॉक्सिक कमाई के लिए संघर्ष कर रही है।
मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। ओपनिंग वीकेंड पर ही इसने 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। चौथे दिन यानी पहले मंडे को ये 100 करोड़ के पार हो गई।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म की भारत में चार दिनों की कुल नेट कमाई अब 109.25 करोड़ रुपये हो गई है।
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान बन चुकी है जो थमने का नाम नहीं ले रही। इसने रिलीज के 31वें दिन यानी पांचवें संडे को 22.5 करोड़ की कमाई कर हैरान कर दिया था। पांचवें मंडे यानी 32वें दिन भी इसका कलेक्शन शानदार रहा है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 32वें दिन यानी पांचवें मंडे को 9.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 32 दिनों की कुल नेट कमाई अब 131.63 करोड़ रुपये हो गई है।
यह भी देखें: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने की बंपर ओपनिंग, पहले दिन ही आंकड़ा 100 करोड़ पार

More Stories
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने की बंपर ओपनिंग, पहले दिन ही आंकड़ा 100 करोड़ पार
ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन वाला रक्षाबंधन विज्ञापन हटाया, कृति के कपड़ों को लेकर मचा बवाल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की भारत में 6 दिनों में कमाई 300 करोड़ पार