पटियाला, 29 अप्रैल : पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड ने राज्य में हवा की गुणवत्ता सुधारने और कूड़ा जलाने की समस्या को रोकने के लिए एक बड़ी पहल करते हुए 13,000 से अधिक कूड़ा और बागवानी कर्मचारियों को जागरूक और प्रशिक्षित किया है। इस अभियान के तहत पंजाब की सभी 166 शहरी स्थानीय संस्थाओं में 216 बैचों के माध्यम से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें नियमित और अस्थायी दोनों प्रकार के कर्मी शामिल रहे।
इस पहल की शुरुआत “मिशन क्लीन एयर पटियाला” के तहत की गई थी, जिसका उद्घाटन पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड की चेयरपर्सन पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड की चेयरपर्सन रीना गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया था।
कूड़ा प्रबंधन और प्रदूषण रोकने पर जोर
प्रशिक्षण में कर्मचारियों को वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन, स्रोत पर कचरे का पृथक्करण, खुले में कूड़ा जलाने से रोकथाम और सुरक्षित निपटान के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। बोर्ड ने कहा कि खुले में कूड़ा जलाना वायु प्रदूषण का बड़ा कारण है, इसलिए इसके खिलाफ जनभागीदारी जरूरी है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर ₹25,000 तक का चालान भी लगाया जा सकता है।
जनता से सहयोग की अपील
बोर्ड की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा न जलाएं और दूसरों को भी रोकें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा के लिए सभी नागरिकों की भागीदारी जरूरी है और नियम तोड़ने वालों की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी जानी चाहिए। यह पहल पंजाब में पर्यावरण सुधार और वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे शहरों में प्रदूषण कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
यह भी देखें : मोहाली में 369 जेईई मेन्स पास विद्यार्थियों का सम्मान

More Stories
दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, गुरु रंधावा जिम फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
18 जून को चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर लिया गया फैसला
पंजाब विजिलेंस का बड़ा एक्शन, CGST असिस्टेंट कमिश्नर रविंदर कुमार शर्मा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल