चंडीगढ़, 06 मई 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई की शुरुआती योजना फाइनल मैच बेंगलुरु में कराने की थी, लेकिन अब इसे बदल दिया गया है।
IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल
बीसीसीआई ने बुधवार को प्लेऑफ और फाइनल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया।
क्वालीफायर 1 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
बेंगलुरु से फाइनल क्यों हटाया गया?
बीसीसीआई ने बताया कि कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने कुछ ऐसी मांगें रखीं जो बोर्ड के प्रोटोकॉल और गाइडलाइंस के दायरे से बाहर थीं।
इसके अलावा कर्नाटक कांग्रेस के विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने सुझाव दिया था कि हर विधायक और सांसद को 5-5 IPL टिकट दिए जाएं क्योंकि वे ‘VIP’ हैं और उन्हें लाइन में नहीं लगना चाहिए।
बाद में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घोषणा की कि RCB के मैचों के लिए विधायकों और सांसदों को 3-3 टिकट दिए जाएंगे।
बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी इन मांगों के पक्ष में नहीं थे। इसी वजह से IPL 2026 का फाइनल मैच बेंगलुरु से हटाकर अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया।
ये भी देखें: मुल्लांपुर को मिली IPL 2026 प्लेऑफ की मेजबानी, PCA अध्यक्ष बोले- पंजाब पूरी तरह तैयार

More Stories
गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद को 82 रनों से हराया, रबाडा-होल्डर की घातक गेंदबाजी
धर्मशाला में आज PBKS vs DC मैच, दिल्ली के लिए करो या मरो का मैच
प्लेऑफ की दौड़ में आज RR vs GT का अहम मुकाबला, हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद