दोहा, 12 सितम्बर : कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा दोहा में हमास नेताओं को निशाना बनाकर किए गए हमले से गाजा में बंधकों की रिहाई की “सभी उम्मीदें समाप्त हो गई हैं”।
शेख मोहम्मद ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने से पहले यह तीखा बयान दिया। यह बयान खाड़ी देशों, खासकर अरब देशों में इज़राइली हमले को लेकर बढ़ते असंतोष को दर्शाता है। इस हमले में कम से कम छह लोग मारे गए।
बुधवार देर रात सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में शेख मोहम्मद ने कहा, “मैं हमले की सुबह एक बंधक के परिवार से मिला था। वे पूरी तरह से युद्धविराम और मध्यस्थता पर निर्भर थे। उनके पास और कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन मुझे लगता है कि नेतन्याहू ने जो किया, उससे बंधकों की रिहाई की सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं।”
यह भी देखें : ट्रम्प ने चार्ली किर्क को अमेरिका का सर्वोच्च सम्मान देने की घोषणा की

More Stories
अरब सागर में भारतीय क्रू वाली नाव डूबने से बची, 14 भारतीयों का सुरक्षित रेस्क्यू
होर्मुज में अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर ईरान ने मार गिराया, ट्रंप बोले- ईरान को देना होगा जवाब
ईरान-अमेरिका समझौते पर बढ़ी उम्मीदें, ट्रंप ने भेजा संशोधित प्रस्ताव