चंडीगढ़, 10 सितंबर 2026: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का प्लेन मंगलवार को मोल्दोवा से उड़ान भरते समय ड्रोन हमले की चपेट में आने से बच गया। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने बुधवार को सरकारी टीवी से बातचीत में यह दावा किया।
स्टोरे के मुताबिक जेलेंस्की का प्लेन मोल्दोवा से उड़ान भरने ही वाला था तभी ड्रोन उसके करीब आ गया। हालांकि उन्होंने ड्रोन की दूरी और जानकारी के स्रोत का खुलासा नहीं किया। जेलेंस्की नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ओस्लो जा रहे थे। ड्रोन अलर्ट के कारण उनकी उड़ान में देरी हुई।
बाद में मोल्दोवा के अधिकारियों ने देश में एक रूसी ड्रोन के गिरने की पुष्टि की और जेलेंस्की के विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दी। जेलेंस्की का विमान चिशिनाउ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा था। ड्रोन की चेतावनी मिलने के बाद एयरस्पेस बंद कर दिया गया था। एपी के मुताबिक बाद में ड्रोन एयरपोर्ट से करीब 160 किलोमीटर दूर गिरकर नष्ट हो गया।
मोल्दोवा की ओर से ड्रोन को रूसी बताया गया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि ड्रोन को जानबूझकर जेलेंस्की के विमान को निशाना बनाने के लिए भेजा गया था या वह किसी दूसरे टारगेट की ओर जा रहा था।
यह भी देखें: पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को दी बधाई

More Stories
ट्रम्प ने कहा- मिडटर्म में रिपब्लिकन जीते तो हर अमेरिकी को मिलेंगे 5000 डॉलर
नेपाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, बाढ़ में अब तक 1377 मौतें, 5,326 लापता
ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी, करीब एक हजार उड़ानें रद